फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी की गर्मी दिखाना पड़ा महंगा: शराब के नशे में सिपाही का हंगामा, हुआ सस्पेंड; SP का फरमान...जनता से अपील

Thu, 01 May 2025 03:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही एसपी ने अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर नया फरमान जारी कर दिया है। शराब पीकर लोगों से हंगामा कर रहा था। 
विज्ञापन
कबीरधाम एसपी कार्यालय) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए आरक्षक को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, बुधवार को कवर्धा शहर के रायपुर रोड में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अभिषेक लकड़ा ड्यूटी के समय शराब के नशे में था। यहां पर हंगामा कर रहा था। साथ ही लोगों से विवाद कर रहा था।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद आरक्षक का जिला अस्पताल मे मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में ज्यादा मात्रा में शराब सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह ने उक्त आरक्षक को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ड्यूटी के समय नशे की हालत में होना अस्वीकार्य है। यह न सिर्फ विभाग की साख को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आम जनता का भरोसा भी डगमगाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कबीरधाम पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी पुलिसकर्मी द्वारा नशे में ड्यूटी करने या अन्य प्रकार की अनुशासनहीनता का साक्षी बनता है, तो उसकी,सूचना तत्काल निकटतम थाना व वरिष्ठ अधिकारियों को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें