फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सॉल्यूशन बेचने वाला गिरफ्तार; किराये के मकान से हो रही थी बिक्री

Thu, 28 Aug 2025 02:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने पिता की दुकान से यह सामग्री चोरी कर लाता है और 3 से 4 गुना अधिक कीमत पर बच्चों व किशोरों को बेचता है, जो इसका दुरुपयोग नशे के लिए करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चों को सॉल्यूशन ट्यूब बेचने वाले आरोपी को जेल भेजा गया है। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी अपने ही पिता की ऑटो पार्ट्स दुकान से चोरी कर सॉल्यूशन ट्यूब को नशा के लिए बेच रहा था। युवक के पास से 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब बरामद की गई हैं। आरोपी का नाम आशु सिन्हा (18 वर्ष) पिता राजेश सिन्हा, निवासी मठपारा, थाना कवर्धा है। अपने नाबालिग मित्रों के साथ रामनगर में जेवडन रोड स्थित एक किराये के मकान में बैठकर सॉल्यूशन ट्यूब बेचता था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने पिता की दुकान से यह सामग्री चोरी कर लाता है और 3 से 4 गुना अधिक कीमत पर बच्चों व किशोरों को बेचता है, जो इसका दुरुपयोग नशे के लिए करते हैं। इस कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क कराया। बातचीत के दौरान आरोपी ने बिक्री की बात स्वीकार की। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर कुल 62 नग सॉल्यूशन ट्यूब बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। कबीरधाम पुलिस बच्चों व किशोरों को नशे के दुरुपयोग से बचाने के लिए सतत अभियान चला रही है। बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें