फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: बढ़ने लगी ठंड, स्कूलों के समय में किया गया बदलाव, शनिवार से इस वक्त खुलेंगे; पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 27 Nov 2025 09:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में कनिष्ठ विद्यालयों का समय प्रातः 8:30 से 12 बजे तक व वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:15 से 4:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छ्ग टीचर्स एसोसिएशन की पहल से जिले के स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया जिले में पड़ रही ठंढ के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखने हुए विद्यार्थियों के हित में जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त व मदरसा शालाओं के संचालन समय में आगामी 31 जनवरी तक के लिए परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में कनिष्ठ विद्यालयों का समय प्रातः 8:30 से 12 बजे तक व वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:15 से 4:30 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 8:30 से 12:30 बजे तक रहेगा। बता दें कि टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विगत 19 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ)  से मुलाकात कर ठंड के कारण स्कूल समय में परिवर्तन की मांग की गई थी। जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें