फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले का दुश्मन: शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग को नदी में फेंका; पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

Sat, 14 Oct 2023 09:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़

सार

कबीरधाम जिले में शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोपी के निशानदेही पर शिवलिंग को फोक नदी डौकी घाट के पानी से गोताखोरों ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र का है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि प्रार्थी अविनाश चंद्रवंशी पिता फूलशंकर चंद्रवंशी उम्र 38 साल निवासी ग्राम मोहगांव थाना पांडातराई ने शनि मंदिर के पुजारी चंद्रभुषण पाठक के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


शनि मंदिर के जलहरी में रखे शिवलिंग के चौरा को उखाड़ दिया। नदी किनारे शिव मंदिर के शिव लिंग को उखाड़कर नदी में फेंक दिया। बस्ती के बरमबावा के पुराने शिव लिंग को उठाकर ले गए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी शिवचरण यादव पिता चंदू यादव उम्र 35 साल निवासी मोहगांव  को रात में घटनास्थल के तरफ घुमते पाया गया। जिसे तलब कर बारिकी से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। समक्ष गवाहान के मेमोरण्डम तैयार किया गया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर फोक नदी डौकी घाट से बरमबावा पुराने शिवलिंग को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी के मुताबिक, जब्ती पत्रक जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ अब तक की विवेचना पर अपराध धारा घटित पाये जाने से आज शनिवार के 3 बजे विधिवत गिर. कर ज्यू. रिमांड पर पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें