फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ : स्कूल वाहन की जांच में 13 में मिली खामी, 34 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

Sun, 05 Jan 2025 08:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज रविवार को कवर्धा शहर में 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर स्कूल वाहनों की जांच व उनके चालक-परिचालक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह कार्य पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
34 हजार रुपए का लगाया जुर्माना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को कवर्धा शहर में 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर स्कूल वाहनों की जांच व उनके चालक-परिचालक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह कार्य पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूली बस में भारी गड़बड़ी मिली है। जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू, यातायात प्रभारी टीआई प्रवीण खालको ने बताया कि शिविर में 132 स्कूल बस के चालक व परिचालक का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन


इसके साथ ही 122 स्कूली वाहन की तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान 13 वाहन में तकनीकी कमी मिली है। ऐसे में सुधार के निर्देश दिए गए है। साथ ही 34 हजार रुपए का चालान भी किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि खामी दूर होने के बाद ही वाहन पुनः संचालन किया जाए। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता व यातायात नियम का पालन दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वाहन चालक व परिचालक से अपील कि वे बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल ले जाने व वापस लाने में पूरी सावधानी बरतें। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे, ताकि स्कूल बसों की सुरक्षा व चालक-परिचालक के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें