फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 15 से अधिक लोग हुए घायल, सवार थे 50 से ज्यादा लोग

Sun, 25 May 2025 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज रविवार को कबीरधाम जिले में यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के किसुनगढ़ गांव के पास सुबह करीब 10.30 हुई है। मिली जानकारी अनुसार ये बस बिलासपुर जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को कबीरधाम जिले में यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के किसुनगढ़ गांव के पास सुबह करीब 10.30 हुई है। मिली जानकारी अनुसार ये बस बिलासपुर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसके बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


आसपास से गुजरने वाले लोगों ने मदद की। पुलिस व एंबुलेंस को जानकारी देकर घायलों को पंडरिया के सरकारी अस्पताल भेजा गया। राहत की बात है कि अभी तक हादसे में किसी की हताहत होने के खबर नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं, इस हादसे की पीछे की वजह बस का पट्टा टूट जाना बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे के कारण को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें