फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: एमपी-सीजी को जोड़ने वाले एनएच-30 में 22 घंटे से जाम, नागमोरी घाट में दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत

Sat, 31 May 2025 04:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में चिल्फीघाटी के नागमोरी घाट में दो ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे के बाद यहां बीते 22 घंटे से जाम लगी हुई है। ये सड़क एमपी-सीजी को जोड़ती है। जाम के कारण दोनों ओर बड़े व छोटे वाहन की कतार लग गई है।
विज्ञापन
22 घंटे से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में चिल्फीघाटी के नागमोरी घाट में दो ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे के बाद यहां बीते 22 घंटे से जाम लगी हुई है। ये सड़क एमपी-सीजी को जोड़ती है। जाम के कारण दोनों ओर बड़े व छोटे वाहन की कतार लग गई है। आज शनिवार दोपहर दो बजे तक जाम क्लियर करने के लिए चिल्फी व बोड़ला थाना की पुलिस टीम लगी रहीं। मिली जानकारी अनुसार कल शुक्रवार को रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 में नागमोरी घाटी पर दोपहर करीब 3.30 बजे ट्रेलर और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का चालक वाहन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।डायल 112 की टीम की मदद से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि, चालक को गंभीर चोट नहीं आई है। उधर, हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। इसके अलावा इसी सड़क पर फिर से दूसरा हादसा हुआ है। इन दोनों हादसा के कारण आज शनिवार दोपहर दो बजे तक जाम लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें