फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से गायब थी नवविवाहिता: सेप्टिक टैंक में मिली लाश, दो महीने पहले लव मैरिज कर बनी थी दुल्हन

Thu, 11 Dec 2025 10:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में एक घर के सेप्टिक टैंक से नवविवाहिता कमानी निषाद की सड़ी-गली लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। तेज बदबू के बाद खुलासा हुआ। दो महीने पहले ही कमानी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
गांव में फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गुरुवार को सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधाटोला के एक घर से सेप्टिक टैंक में नवविवाहिता की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने की जानकारी सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


मृतिका का नाम कमानी निषाद बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार, इसकी दो माह पहले इंटरकास्ट लव मैरिज हुई थी, जो बीते 20 दिन से गायब थी। 

इस बीच घर से अचानक तेज बदबू आने पर परिजनों व ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। वहीं, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच कार्रवाई में जुट गई है। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ससुराल पक्ष के सभी सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, हर बिंदुओं पर जांच कर रहे व जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें