कबीरधाम में आज सोमवार को कबीरधाम जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल में महज तीन दिन के नवजात की टीकाकरण बाद मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। दरअसल, बीते शनिवार को पंडरिया ब्लॉक के एक महिला की यहां प्रसव हुई थी।
आज सोमवार को नवजात को टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सात साल दंपत्ति का यह पहला बच्चा था। लेकिन, समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। नवजात के मामा ने जल्द न्याय नहीं मिलने पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की चेतवानी दी है।