फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कबीरधाम में नेशनल स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी ने मांगी इच्छा मृत्यु, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 08 May 2025 04:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के नेशनल स्तर के दिव्यांग एथलीट शिवकिंकर नेताम ने गरीबी और बेरोजगारी के कारण जिला कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की मांग की। उन्हें नगर पालिका कवर्धा में डेली वेज पर काम मिला था, लेकिन चार महीने से अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारी की स्वीकृति न होने के कारण काम से हटा दिया गया। 
विज्ञापन
दिव्यांग खिलाड़ी ने मांगी इच्छा मृत्यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चर्चित नेशनल स्तर के खिलाड़ी ने आज गुरुवार को कबीरधाम जिला कलेक्टर के पास इच्छा मृत्यु की मांग की है। दरअसल, कबीरधाम जिले के ग्राम नेवरी निवासी शिवकिंकर नेताम पिता तुलसी राम नेताम दिव्यांग है।

विज्ञापन


दिव्यांग श्रेणी के एथलेटिक्स खेल में कबीरधाम जिले के साथ-साथ नेशनल स्तर के प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी शिवकिंकर ने बताया कि उनके खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन व गरीबी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर पालिका कवर्धा में डेली वेज पर कार्य दिलाया था।

इससे घर-परिवार चल रहा था। बीते चार माह से नगर पालिका अधिकारी ने अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारी के स्वीकृति नहीं आने की जानकारी देकर काम में नहीं बुला रहे है। इससे अपने घर-परिवार का पालन पोषण करना दूभर हो गया है। अन्य अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारी निरंतर कार्य कर रहे हैं। शिवकिंकर ने कलेक्टर से नगर पालिका में काम पर रखने की मांग किया है। नहीं तो इच्छा मृत्यु प्रदान करने की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें