फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आज रविवार को  आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आज रविवार को  आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है। कबीरधाम एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि 24-25 नवंबर 2024 की रात से उनकी लड़की घर से गायब है। शिकायत बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। 

विज्ञापन


जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग को आरोपी अजय कुमार पिता शिवनाथ बघेल (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम कुकदुर ने पुणे (महाराष्ट्र) में छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने आरोपी को पुणे के मूर्ति पार्क, वहिल नगर, डुडुलगांव, थाना दिघी, जिला पिंपरी चिंचवड़, महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया। वहीं, नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजय कुमार बघेल ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर पुणे ले गया। वहां, जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित किए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)(एम), 64(2)(आई), 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें