फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

इस मामले में पीड़िता ने थाना में एक मार्च 2024 को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 373(3), 376(2) व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार आरोपी अजय यादव पिता प्रीतलाल यादव उम्र 20, निवासी ग्राम कुरुवा थाना सिंघनपुरी ने एक लड़की से शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थान पर दुष्कर्म किया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय में पीड़िता नाबालिग थी। 

विज्ञापन

 

इस मामले में पीड़िता ने थाना में एक मार्च 2024 को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 373(3), 376(2) व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस बीच पुलिस की जांच जारी थी। पुलिस को आरोपी का लोकेशन हैदराबाद तेलंगाना मिला। इसके बाद कवर्धा सिटी कोतवाली की टीम हैदराबाद गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर कवर्धा लाया गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें