फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: रानीदहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा, पुल पार कर रहे दो बाइक सवार बहे, एक की मौत

Sun, 20 Jul 2025 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

यह जलप्रपात बोड़ला से चिल्फी नेशनल हाईवे सड़क से करीब 7 किमी अंदर में है। यहां सुरक्षा के कोई ठोस उपाय भी नहीं है। गौर करने की बात है कि यहां हर साल कोई न कोई हादसा हो रहा है, जिसमें मौत हो रही है।
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीदहरा जलप्रपात के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां घूमने के लिए आया एक बाइक सवार बह गया, इसका शव तीन किमी आगे मिला है। वहीं, बाइक में बैठे एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया है। मृतक का नाम नरेन्द्र पाल बताया जा रहा है, जिसका शव बरामद हो चुका है। इसी प्रकार दूसरा हादसा जलप्रपात में हुआ है, यहां गिरकर डूबने से एक व्यक्ति लापता है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है व लापता की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के कुछ लोग यहां पर घूमने के लिए आए थे। पैर फिसलने पर ये घटना हुई है। बता दें कि रानीदहरा जलप्रपात में बारिश के दिनों में सैकड़ों की संख्या में यहां लोग पहुंचते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण यहां ज्यादा भीड़ थी। यह जलप्रपात बोड़ला से चिल्फी नेशनल हाईवे सड़क से करीब 7 किमी अंदर में है। यहां सुरक्षा के कोई ठोस उपाय भी नहीं है। गौर करने की बात है कि यहां हर साल कोई न कोई हादसा हो रहा है, जिसमें मौत हो रही है। बीते साल अगस्त माह में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की मौत यहां हुई थी। मृतक युवक बेमेतरा का रहने वाला था और अपने दोस्तों संग यहां पिकनिक मनाने पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें