फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: चाकू दिखाकर बाइक सवार युवक से लूटे पांच हजार रुपये और सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले से डकैती का एक मामला सामने आया है। जहां पांच आरोपियों ने एक बाइक सवार से 5 हजार रुपए और सामान की लूट की है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले से डकैती का एक मामला सामने आया है। जहां पांच आरोपियों ने एक बाइक सवार से 5 हजार रुपए और सामान की लूट की है। इस मामले में पीड़ित हरेन्द्र कश्यप पिता संतुराम कश्यप उम्र 40, निवासी ग्राम प्राणखैरा, पुलिस चौकी दामापुर थाना कुंडा जिला कबीरधाम ने सिटी कोतवाली कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई थी।उसने अपने आवेदन में बताया कि मंगलवार शाम के समय बोरवेल का काम निपटाकर राजनांदगांव-रायपुर बायपास रोड वाले शराब दुकान से कुछ दूर पहले अपने मोटर सायकल को रोड किनारे खड़ा किया था। तभी वहां आरोपी आ धमके व मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन

रुपए नहीं देने पर पेट में चाकू टिका दिया। आरोपियों ने पीड़ित हरेन्द्र के पास रखे 5 हजार रुपए नगद व अन्य सामान को लूट कर चले गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 395 दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आज बुधवार को आरोपी हीरा उर्फ आर्यन कौशिक पिता गजरू राम कौशिक उम्र 18, नरेन्द्र उर्फ दोऊवा निषाद पिता मुन्ना निषाद उम्र 20, शिवम ठाकुर पिता तानसिंह ठाकुर उम्र 27, गोकुल कौशिक पिता गंगाराम कौशिक उम्र 19, मोहित कौशिक उर्फ तात्या पिता बलदाऊ कौशिक उम्र 23 साल सभी निवासी कवर्धा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से रुपए बरामद कर लिए गए है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें