फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम हादसा: मृतक के परिजनों के घर पहुंचे भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मुख्यमंत्री ने फोन पर की बात

Tue, 21 May 2024 07:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मृतक के परिजनों के घर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से हालचाल पूछे। रविवार को हादसे में अब तक 19 आदिवासी लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल और विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में रविवार दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद रविवार देर रात 11.30 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों से उनके घर पर जाकर मुलाकात की। 
विज्ञापन


सभी मृतक सेमहारा गांव के निवासी और आदिवासी है। सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पंडरिया और कुकदूर  में भर्ती घायलों से मुलाकात की। इसके बाद वे सेमहारा गांव गए। इस दौरान परिवार के लोगों से फोन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कराई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देर रात सेमहारा गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतक और घायल परिवार के सदस्यों से देर रात निवास स्थान पहुचंकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें