फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नशे पर चोट, अवैध महुआ शराब के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 आरोपी पकड़े

Thu, 08 May 2025 03:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में उपकरण व सामग्री मिली है।
विज्ञापन
जंगल क्षेत्र में अस्थायी भट्ठियों को नष्ट किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को कबीरधाम जिले के ग्राम धमकी (पारधीपारा) में पुलिस ने अवैध महुआ शराब मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में उपकरण व सामग्री जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर आज सुबह लगभग 6 बजे ग्राम धमकी स्थित पाराधीपारा क्षेत्र में संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर एक साथ दबिश दी गई।
विज्ञापन


मौके पर 15 आरोपी पुरुषों व महिलाओं को अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण, संग्रहण व विक्रय में संलिप्त पाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कच्चा महुआ, तैयार महुआ शराब, प्लास्टिक ड्रम, एल्यूमीनियम बर्तन, पाइप, उबालने की भट्टियां व अन्य निर्माण संबंधी उपकरण बड़ी मात्रा में बरामद किए गए। जब्त की गई सामग्री व शराब का मूल्य आंकलन उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संलग्न किया जा रहा है। समस्त आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धारा अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

सरोधा के जंगल क्षेत्र में महुआ शराब जब्त 
दूसरी ओर पुलिस ने ग्राम सरोधा के समीप जंगल क्षेत्र में स्थित बैगा टोला में छापेमारी की। पुलिस को पूर्व में मिली  सूचना के आधार पर की गई। इस दबिश में लगभग 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और 50 डिब्बों में भरे हुए लगभग एक हजार किलो से अधिक महुआ लाहन बरामद किए गए। यहां पर बनाई गई अस्थायी भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण प्लास्टिक ड्रम, गंज, पाइप, एल्यूमीनियम बर्तन आदि को जब्त किया गया है। मामले की जांच जारी है। यह पूरी कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना कवर्धा व डीआरजी की टीम ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें