फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कबीरधाम में 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चार को किया रेफर; छात्रावास में मचा हड़कंप

Mon, 20 Jul 2026 08:30 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया में एक छात्रावास में अचानक हड़कंप मच गया। जहां 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
छात्राएं अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत स्थित ग्राम दुल्लापुर बाजार के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में सोमवार को अचानक 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास प्रबंधन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और सभी छात्राओं को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी छात्राओं की जांच की। इनमें से चार छात्राओं की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया रेफर कर भर्ती किया गया, जबकि शेष छात्राओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है। 

डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सभी छात्राओं की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रावास पहुंची और भोजन, पेयजल तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


छात्राओं ने क्या भोजन किया था और उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह क्या रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

पंडरिया बीएमओ डॉ. राकेश प्रेमी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिर भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। भोजन और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। सभी छात्राओं की हालत सामान्य है और चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है। वहीं, घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें