फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: 29 लाख की बिजली सामग्री चोरी मामले का खुलासा, ठेकेदार ने साथियों संग मिलकर किया गबन, पांच गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 06:10 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस योजना में विद्युत सामग्री की चोरी और गबन के बड़े मामले का कबीरधाम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब 29 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई सामग्री और वाहनों को बरामद किया है।
विज्ञापन
माल से भरा वाहन जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस योजना में उपयोग होने वाली विद्युत सामग्री की चोरी और गबन का कबीरधाम पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब 29 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई सामग्री और वाहनों को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि 14 मई को शैलेंद्र वर्मा ने पुलिस चौकी दशरंगपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की आरडीएसएस योजना के तहत ग्राम कोसमंदा में पेटी ठेकेदार तिवारी कंस्ट्रक्शन विद्युत कार्य करा रहा था। 
 

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कार्य के लिए जारी विद्युत केबल, कंडक्टर और अन्य सामग्री को बेचा जा रहा था। अधिकृत प्रतिनिधि सोनू तिवारी और उसके सहयोगियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा था। शिकायत के आधार पर दशरंगपुर चौकी में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के तहत अन्य सह-आरोपियों की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सोनू तिवारी (40), दिनेश प्रताप शर्मा (46), अभिषेक बघेल (24), ददनू तिवारी (36) और घनश्याम आजाद (31) शामिल हैं। सोनू तिवारी और घनश्याम आजाद बहराइच, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। दिनेश प्रताप शर्मा और ददनू तिवारी श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। अभिषेक बघेल भिंड, मध्य प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन


बरामद की गई संपत्ति
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई सामग्री बरामद की। इसमें एक आयशर ट्रक क्रमांक यूपी-14 आरटी-6618 शामिल है। चोरी की गई विद्युत केबल और कंडक्टर भी जब्त किए गए। एक महिंद्रा एक्सयूवी 3XO वाहन समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने कुल लगभग 29 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें