फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विवाद: पटवारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; जानें आगे क्या कहा

Mon, 01 Jun 2026 05:43 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिला राजस्व पटवारी संघ ने नायब तहसीलदार तुषार मानिक से कथित अभद्रता के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अपर कलेक्टर विनय पोयाम को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कबीरधाम जिला राजस्व पटवारी संघ ने सोमवार को कलेक्टर के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


संघ ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया वीडियो व छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है कि 27 मई को नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो व उनके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार और मारपीट की गई। 

संघ ने इसे न केवल एक शासकीय कर्मचारी की गरिमा पर हमला, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और कानून के लिए चुनौती बताया है। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष गेंदूराम मरावी का कहना है कि इस घटना से राजस्व कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है। 
विज्ञापन


भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है।संघ ने छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की सभी मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन को ही आंदोलन की पूर्व सूचना माना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें