फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में दो दरिंदे गिरफ्तार: जंगल में नाबालिग से की दरिंदगी, बैगा समाज में भारी आक्रोश; की ये मांग

Tue, 19 May 2026 03:03 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में एक वारदात से हड़कंप मच गया है। बैगा समाज की नाबालिग बच्ची के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना पर बैगा समाज में भारी आक्रोश है तो वहीं कवर्धा में बैठक कर फांसी की मांग की गई।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम के चिल्फी घाटी क्षेत्र में बैगा समाज की एक मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस अमानवीय कृत्य से बैगा समाज में भारी आक्रोश है। समाज ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


कवर्धा के मजगांव स्थित बैगा भवन में समाज की एक बैठक हुई। इसमें बैगा समाज प्रमुख इतवारी मछिया, कामू बैगा, शिवकुमार बैगा और मोतीलाल बैगा जैसे प्रमुख लोग शामिल थे। सर्वसम्मति से तय हुआ कि समाज पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ेगा। 

पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। फांसी से कम सजा स्वीकार नहीं होगी। इसके लिए जल्द ही शासन और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समाज ने जिला अधिवक्ता संघ से मांग की, कोई स्थानीय वकील आरोपियों की पैरवी न करे। ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में दुष्कर्म मामले के अलावा समाज की अन्य बुराइयों पर भी चर्चा हुई। समाज के लोगों ने शराबखोरी जैसी कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया। बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा दिलाने पर भी सहमति बनी। बैगा आदिवासियों के शोषण और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत को बचाने के लिए अभियान चलाने की योजना बनी।

बीते 16 मई को पीड़िता परिचित के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। लौटते समय सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के जंगल में दो युवकों ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही महिला थाना और चिल्फी थाना की टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता दी। पुलिस ने बयान, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें