फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवर्धा को फिर तोहफा: 8614 उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली, दो करोड़ का नया 33/11 KV उपकेन्द्र बनेगा

Fri, 08 May 2026 01:55 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नवीन बस स्टैण्ड घोठिया में 5 MVA ट्रांसफार्मर व 3 नए फीडरों वाले विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन कर दिया। मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, कृषि कॉलेज व आसपास के 8614 उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा शहर की बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नवीन बस स्टैंड घोठिया में 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह उपकेंद्र लगभग 2.06 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत बनेगा।

विज्ञापन


स्थानीय विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस परियोजना की सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा। इससे आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। मेडिकल कॉलेज, नवीन बस स्टैंड, कृषि कॉलेज, तुलसी नगर और राजदीप कॉलोनी जैसे क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। 

शहर के 8614 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सरकार बनने के बाद ढाई वर्षों में जिले में विद्युत अधोसंरचना मजबूत करने के लिए कार्य हुए हैं। अब तक चार नए उपकेंद्रों का भूमिपूजन पूरा हो चुका है। दलदली, सेमो और सरेखा में पहले ही उपकेंद्रों का भूमिपूजन हो चुका है। जल्द ही दुबहा में भी नए उपकेंद्र का भूमिपूजन किया जाएगा।

नवीन उपकेंद्र में 5 MVA क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। यहां से तीन नए 11 KV फीडर निकाले जाएंगे। इनमें मेडिकल कॉलेज फीडर, तुलसीनगर फीडर और राजदीप कॉलोनी फीडर शामिल हैं। इन फीडरों से नव निर्मित मेडिकल कॉलेज, नवीन बस स्टैंड और कृषि कॉलेज को लाभ मिलेगा। तुलसीनगर व राजदीप कॉलोनी क्षेत्र में भी बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर
इस नए उपकेंद्र के प्रारंभ होने से लोहारा नाका स्थित उपकेंद्र का भार कम होगा। दशरंगपुर, टाउन-1 और रामनगर फीडरों पर दबाव घटेगा। 11 KV फीडरों की लंबाई घटने से अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति संभव हो सकेगी। इससे आम नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शहर के कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें