फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: डिप्टी सीएम का खुद को बताया करीबी, परीक्षा में असफल होने पर भी पुलिस में नौकरी का भरोसा, ऐंठे 17 लाख रुपये

Sat, 25 Apr 2026 07:55 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक बड़े ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस भर्ती में चयन कराने का झांसा देकर दो युवकों ने एक परिवार से 17 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
17 लाख रुपये की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक बड़े ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस भर्ती में चयन कराने का झांसा देकर दो युवकों ने एक परिवार से 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन


पांडातराई थाना पुलिस ने ग्राम मोहगांव निवासी चेतन चंद्रवंशी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बिलासपुर निवासी संदीप यादव और राजेश जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज हुआ। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि संदीप यादव से उसकी पहले से पहचान थी। संदीप ने अपने साथी राजेश जायसवाल से मिलवाया, जिसने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तक पहुंच का दावा किया। 

राजेश ने अपने संपर्कों से पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का वादा किया। पीड़ित के छोटे भाई रामनाथ चंद्रवंशी को पुलिस कांस्टेबल बनाने का भरोसा दिया गया। नौकरी लगवाने के एवज में दोनों आरोपियों ने कुल 17 लाख रुपये की मांग की थी। यह भी कहा गया कि यदि परीक्षा में असफल भी हो जाए, तब भी नौकरी लगवा दी जाएगी। लेकिन समय बीतने और भर्ती न होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


ठगी का तरीका
शिकायत के अनुसार, 9 दिसंबर 2024 को सबसे पहले 10 हजार रुपये ऑनलाइन दिए गए। इसके बाद अलग-अलग खातों में करीब 7 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बाकी 10 लाख रुपये नकद आरोपियों को सौंपे गए थे। परिवार को लंबे समय तक नौकरी लगने का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस जांच जारी
पांडातराई थाना पुलिस ने अब इस मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लेन-देन के बैंक विवरण और डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें