फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम हादसा: शादी समारोह में जा रहा कैटरिंग वाहन 15 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 घायल; चार की हालत गंभीर

Sat, 28 Mar 2026 08:44 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम के धानीखुटा घाट में कैटरिंग वाहन खाई में गिरने से 10 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों को लोहारा अस्पताल से कवर्धा रेफर किया गया।
 
विज्ञापन
हादसे में दस लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के धानीखुटा घाट में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह के लिए भोजन बनाने जा रहे कैटरर्स का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन लोहारा से रेंगाखार जंगल की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन धानीखुटा घाट के घुमावदार और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चालक को सबसे ज्यादा चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। धानीखुटा घाट का यह क्षेत्र पहाड़ी, संकरा और खतरनाक मोड़ों वाला है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

 

इसी जगह पर हुआ हादसा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें