फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: डिप्टी सीएम ने सकरी नदी में तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन, बोले- अब सुरक्षित होंगे घर

Fri, 27 Mar 2026 05:15 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

सकरी नदी के कटाव को रोकने और बाढ़ से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण कार्य का भूमिपूजन डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया। 4.08 करोड़ रुपये की इस परियोजना से नदी किनारे बसे मकान सुरक्षित होंगे। ग्रामीणों को बेहतर निस्तारी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूमिपूजन किया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकरी नदी में कटाव रोकने और ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम कोडार में 4.08 करोड़ रुपये की लागत से 250 मीटर लंबे तटबंध निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना से नदी किनारे बसे मकान सुरक्षित होंगे और कटाव की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा।
विज्ञापन


विजय शर्मा ने ग्राम रेंगाखार पंचायत के आश्रित ग्राम कोडार में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। सकरी नदी के किनारे लगातार कटाव से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। 
 

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए इस तटबंध निर्माण को स्वीकृति मिली है। यह 250 मीटर लंबा तटबंध नदी के कटाव को रोकेगा। साथ ही, बाढ़ के दौरान पानी के दबाव से होने वाले नुकसान को भी कम करेगा। इससे नदी किनारे के घर सुरक्षित रहेंगे और लोगों को बार-बार होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी। ग्रामीणों के लिए निस्तारी की सुविधाएं भी बेहतर होंगी।
 


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। ग्राम में 142 आवास स्वीकृत किए गए हैं। सर्वे सूची के सभी पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। सरकार ने गठन के साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक में आवास योजना को प्राथमिकता दी थी।

ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ गांव में ही मिले, इसके लिए ग्राम पंचायत भवन में डिजिटल सुविधा केंद्र संचालित है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष सुविधा मिल रही है। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक पच्चीस किस्तों में पच्चीस हजार रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित हुई है। इससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। सरकार का उद्देश्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें