फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भोरमदेव महोत्सव में 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-CCTV से कड़ी निगरानी; तीन प्रवेश द्वार

Tue, 17 Mar 2026 12:51 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

Bhoramdev Festiva: कबीरधाम पुलिस ने महोत्सव स्थल पर 400 से अधिक बल तैनात किए हैं। महिला पुलिस और ड्रोन-सीसीटीवी के जरिए सतत निगरानी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
भोरमदेव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मंगलवार को भोरमदेव महोत्सव के अवसर पर कबीरधाम पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 400 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा, शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रणनीति अपनाई गई है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल, सादे कपड़ों में जवान और महिला पुलिस तैनात हैं। यातायात स्टाफ और विशेष टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हैं। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण करना है। आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तीन अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। 

सामान्य श्रद्धालुओं, मंचीय अतिथियों और कलाकारों के लिए पृथक प्रवेश द्वार निर्धारित हैं। वीआईपी के लिए अलग पार्किंग और प्रवेश मार्ग की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था भीड़ का दबाव नियंत्रित रखने और सभी वर्गों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगी। कबीरधाम पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उपद्रवी गतिविधि, चोरी, छेड़छाड़ या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महोत्सव सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि आमजन की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का लक्ष्य आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है। महोत्सव का आयोजन व्यवस्थित रूप से हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें