फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम डांस टीचर हत्याकांड: दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी की जानकारी देने पर 10 हजार इनाम घोषित

Sat, 14 Mar 2026 09:03 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा में डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी की हत्या के करीब दो महीने बाद भी पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। अब एसपी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना कवर्धा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के कवर्धा में लालपुर नर्सरी के पास हुए डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी (27) की हत्या को करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। इसी वजह से अब पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करनी पड़ी है। इसे लेकर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


दरअसल, मामला 18 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब कवर्धा शहर से लगे लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

मामले में थाना कवर्धा में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन घटना के इतने दिन बाद भी आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने शुरुआत में कई लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


अब कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने उद्घोषणा जारी करते हुए आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें