फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: डिप्टी सीएम ने आत्मानंद स्कूल भवन का किया लोकार्पण, 1.94 करोड़ की लागत से तैयार

Sat, 31 Jan 2026 08:02 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा शहर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कचहरी पारा के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसका निर्माण 1 करोड़ 94 लाख 67 हजार रुपए की लागत से किया गया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर थे। उन्होंने कवर्धा शहर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कचहरी पारा के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसका निर्माण 1 करोड़ 94 लाख 67 हजार रुपए की लागत से किया गया है।भवन में आधुनिक कक्षा, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, प्रयोगशाला व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक सुविधा से युक्त शैक्षणिक वातावरण मिले।

विज्ञापन


इस भवन से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे मन लगाकर अध्ययन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए लगन और मेहनत अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अभी से अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए पूरे समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रयास करना चाहिए। कठिन परिश्रम करने वाले विद्यार्थी आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन करते हैं। शिक्षकों से भी अपेक्षा जताई कि वे विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी प्रदान करें। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देता है।

बाल विवाह मुक्ति रथ  को किया रवाना
अपने कबीरधाम दौरे में डिप्टी सीएम विजय शर्मा कई कार्यक्रम में शामिल हुए। वे हिन्दू संगम बोड़ला परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत के संदेश को लोगों तक पहुंचाएगा। इसके तहत बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों व इसमें लिप्त लोगों के लिए सजा के प्रावधान से अवगत कराएगा। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए। माताओं-बहनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य, पोषण, मातृ-शिशु देखभाल व सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें