फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: ग्रामीण क्षेत्रों में ठप पड़े विकास कार्य, कबीरधाम के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Jan 2026 09:59 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कबीरधाम

सार

जनपद सदस्यों ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इसमें सीसी रोड निर्माण, स्वच्छता अभियान के तहत नाली निर्माण, नल-जल योजना के लिए राशि जारी करने के साथ ही स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और बिजली से संबंधित विकास कार्य के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
फोटो - कलेक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले की जनपद पंचायतों में जनता से जुड़े विकास कार्यों की राशि लंबे समय से लंबित होने को लेकर जनपद सदस्यों ने कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बजट जारी नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े काम पूरी तरह ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


जनपद सदस्यों ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इसमें सीसी रोड निर्माण, स्वच्छता अभियान के तहत नाली निर्माण, नल-जल योजना के लिए राशि जारी करने के साथ ही स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और बिजली से संबंधित विकास कार्य के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि राशि के अभाव में पंचायत स्तर पर जनता की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। 15वें वित्त में आयोग की राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।

साथ ही जनपद विकास निधि की 60 प्रतिशत बचत राशि तत्काल जारी करने और गौण खनिज मद की राशि सभी जनपद सदस्यों को समान रूप से देने की मांग रखी गई।जनपद सदस्यों ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से जनप्रतिनिधियों और जनता की अनदेखी की जा रही है। चुनाव के समय किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें