फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : खेत मालिक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

Wed, 14 Jan 2026 03:12 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई क्षेत्र में खेत संबंधी विवाद के चलते एक अधियारे (पार्टनर) ने खेत मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में खेत मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई क्षेत्र में खेत संबंधी विवाद के चलते एक अधियारे (पार्टनर) ने खेत मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में खेत मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधियारे को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा भी जब्त कर लिया है।

मामले का विवरण

विज्ञापन

डीएसपी अखिलेश कुमार कौशिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बोईरकछरा निवासी निर्मल मिश्रा (58) ने 13 जनवरी को पांडातराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2.30 बजे जब वे अपने खेत में रखे पैरा को हटवा रहे थे, तभी उसका पूर्व अधियारा उमेश नेताम वहां आ गया। पैरा हटाने की बात को लेकर उमेश नेताम ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने हाथ में रखे गन्ना काटने वाले धारदार फरसे से निर्मल मिश्रा पर गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर चोटें, पुलिस की कार्रवाई
हमले के दौरान निर्मल मिश्रा ने बचाव का प्रयास किया, जिस कारण फरसा उसके बाएं कान में लगा और कान कट गया। इसके अलावा, उनके बाएं हाथ की दो उंगलियों और हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी उमेश नेताम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 296, 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम बोईरकछरा निवासी आरोपी उमेश नेताम पिता संतोष नेताम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें