फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : तेज रफ्तार बाइक सवार पुल से गिरे, दो की मौत, ट्रक चालक ने 9 मवेशियों को रौंदा, तीन की मौत

Tue, 12 Aug 2025 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगों व 3 मवेशी की मौत हो गई। पहला सड़क हादसा आज सुबह करीब 10 बजे कवर्धा-चिल्फी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चोरभट्ठी में हुआ है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज मंगलवार को सड़क हादसे में दो लोगों व 3 मवेशी की मौत हो गई। पहला सड़क हादसा आज सुबह करीब 10 बजे कवर्धा-चिल्फी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चोरभट्ठी में हुआ है,जहां तेज रफ्तार ट्रक चालक ने 9 मवेशियों को रौंद दिया। इससे मौके पर तीन मवेशी की मौत हो गई है। बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार चिल्फी से बोड़ला की ओर आ रहे एक ट्रक ने रोड़ पार कर रहे मवेशी को चपेट में लिया। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला व ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा आज दोपहर करीब एक बजे कुकदूर थाना क्षेत्र के लोखान पुल के पास हुआ है। बाइक पर गंगू उम्र 43 व रामधारी उम्र 45 निवासी ग्राम भेलकी बैठे हुए थे। इस पुल में मोड़ है व इनकी बाइक काफी रफ्तार में था। रफ्तार ज्यादा होने के कारण मोड़ पर ये अपने बाइक को कंट्रोल नहीं कर सके व सीधे पुल के नीचे गिर गए। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों शव को कब्जे में लेकर कुकदूर के सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें