फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: पांच लाख रुपये से ज्यादा का गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर जा रहे थे एमपी

Fri, 07 Mar 2025 06:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना पुलिस ने करीब 5.50 लाख रुपए कीमत के 60 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मालवाहन में गुप्त चैंबर में गांजा को रखकर उड़ीसा से एमपी ले जा रहा था।
विज्ञापन
60 किलो गांजा बरामद - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना पुलिस ने करीब 5.50 लाख रुपए कीमत के 60 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मालवाहन में गुप्त चैंबर में गांजा को रखकर उड़ीसा से एमपी ले जा रहा था।एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से गांजा को गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन


इस वाहन के चैंबर से 60 किलो गांजा जब्त किया है। यह गांजा 12 अलग-अलग पैकेटों में पैक किया गया था और उड़ीसा से शहडोल, मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी लेने पर यह नशीला पदार्थ बरामद किया। 

इस मामले में आरोपी दुलबो बिसोई पिता सुभाष बिसोई (उम्र 21 वर्ष), निवासी संदूबली, थाना बोरिगुमा, जिला कोरापुट, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कबीरधाम पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें