फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: होली पर्व में एक्टिव हुआ फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट, दुकानों से लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा लैब

Wed, 12 Mar 2025 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में होली पर्व में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट (खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग) एक्टिव हुआ है। आज बुधवार को जिले के विभिन्न दुकान, हॉटल, रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री का सैंपल लिया है।
विज्ञापन
दुकानों से लिया सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में होली पर्व में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट (खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग) एक्टिव हुआ है। आज बुधवार को जिले के विभिन्न दुकान, हॉटल, रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री का सैंपल लिया है। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा है। होली पर्व में जिले में अवमानक मिठाई व खाद्य पदार्थ बिकने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार नेले व मुकेश कुमार साहू ने कवर्धा, पांडातराई, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहरा, कुंडा के मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

कवर्धा शहर के न्यू कल्पना रेस्टोरेंट से खोवा, श्रीधर जोधपुरी स्वीट्स से चमचम, बीकानेर स्वीट्स से मिक्चर, मधुरम स्वीट्स से मलाई कतली, होटल कल्पतरु से मिल्क केक, गुप्ता मिष्ठान भंडार पंडरिया से रसगुल्ला, शिव होटल पंडरिया से कलाकंद, मिश्रा स्वीट्स पंडरिया से पेड़ा, श्रीजी राजस्थान स्वीट्स से मलाई रोल का सैंपल लिया। 

मिठाई दुकान संचालकों को साफ सफाई रखने, हैंडग्लब व कैप पहनने, मिठाइयों के निर्माण व अवसान तारीख अंकित करने, शुद्ध मिठाई का ही विक्रय करने निर्देश दिए। 

विज्ञापन

इस मौके पर विभाग ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि खाने-पीने की चीज लेनदेन के लिए अखबारी कागज/पेपर का उपयोग न करे। अखबार/पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्याही में हानिकारक रसायन व कई तरह के हानिकारक रंजक होते है,जो तेल के साथ मिल जाते है। खाने के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है, जिससे हमारे शरीर को नुकसान होता है। इससे बीमारी होने की संभावना बनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें