फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham Crime: छत्तीसगढ़ के पहले एथेनॉल प्लांट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख, रुपये लेकर भागा

Sun, 09 Jul 2023 03:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में प्रदेश के पहले एथेनॉल प्लांट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने अपने ही गांव के आठ लोगों को ठगी का शिकार बनाया। उनसे एक-एक लाख रुपये लिए और भाग निकला। 
विज्ञापन
job fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रदेश के पहले एथेनॉल प्लांट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने अपने ही गांव के आठ लोगों को ठगी का शिकार बनाया। उनसे एक-एक लाख रुपये लिए और भाग निकला। प्लांट की ओर से भर्ती का विज्ञापन निकला था। इसी का फायदा शातिर ठग ने उठाया। फिलहाल लोगों ने उसके खिलाफ पांडातराई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी झुमुक शांडिल्य ने बताया कि आरोपी सतीश (23) चारभाठा का रहने वाला है। उसने अपने ही गांव के लोगों को ग्राम राम्हेपुर स्थित भोरमदेव शक्कर कारखाना के एथेनॉल प्लांट में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने गांव के लोगों से रुपये लिए हैं। आरोपी सतीश के गांव छोड़कर भागने के बाद लोगों को पता चला। उसने अंकित चंद्रवंशी, रूपेश चंद्रवंशी, उत्तम चंद्रवंशी, रामकुमार चंद्रवंशी, ईश्वर यादव, तेजस्वी चंद्रवंशी, बालकिशन चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी से ठगी की है। 

इस नए प्लांट को लेकर मार्च माह में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह कारखाना पीपीपी मॉडल में बनाया गया है। कारखाने में कर्मचारियों की भर्ती संबंधित कंपनी द्वारा की जा रही है। कारखाना में गन्ना के शिरा से एथेनॉल बनाया जाएगा। इसी वर्ष यह कारखाना बनकर तैयार हुआ है। हालांकि अभी तक कारखाना का उद्घाटन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें