फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों पर अत्याचार: 12 से ज्यादा बंदरों की गोली मारकर निर्मम हत्या, सात शव बरामद; वन विभाग के उड़े होश

Wed, 14 May 2025 10:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में एक हड़कंप मचा देने वाला मामला सामने आया है। जहां दर्जन भर बंदरों की गोली मारकर हत्या कर दी है। वन विभाग ने सात बंदरों के शवों को बरामद किया है। 
विज्ञापन
बंदरों की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्जन भर बंदरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आज बुधवार को वन विभाग ने सात बंदर के शव को बरामद किए है। पूरा मामला सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बाजार-चारभाटा के ग्राम कोसमंदा का है।

विज्ञापन


इस मामले में क्षेत्र के गौ सेवक हरीश चौहान समेत अन्य लोगों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी सहसपुर लोहारा के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि गांव में किसी अन्य जगह से व्यक्ति को बुलाकर बेजुबान वन्यजीव बंदर का निर्मम हत्या कर उनके शव को गांव में फेंका जा रहा है।

अभी तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा बंदरों को गोली मारकर तड़पा-तड़पा कर मारा जा चूका है। अब तक सात बंदर के शव को फॉरेस्ट विभाग ने बरामद कर लिया गया है। कुछ शवों को कुत्तों ने खा लिया है तो कुछ शव अभी भी क्षत विक्षत गांव में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


बेजुबान बंदर की निर्मम हत्या करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें