कबीरधाम जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है, जहां जमीन बंटवारे विवाद के बाद आरोपी ने अपने पिता व बुआ की हत्या कर दी है। यह मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इंदौरी का है। पुलिस ने आज सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार 17 अगस्त की रात को इंदौरी में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर पारिवारिक झगड़े के दौरान आरोपी रामकुमार काठले (उम्र 38 वर्ष) ने अपने पिता नारायण काठले व बुआ धरमीन बाई पर लोहे के सब्बल से प्राणघातक हमला कर उनकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी टीआई अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पंचनामा, मर्ग व अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर विवेचना की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में मामला पंजीबद्ध किया गया। वहीं, इस वारदात के बाद में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया है।