फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: "बांग्लादेश की सीमा से लगते जिलों को अपने नियंत्रण में ले केंद्र, हिंसा रोकने में ममता सरकार विफल"

Sun, 20 Apr 2025 02:48 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार हिंसा को रोकने में विफल रही है। केंद्र सरकार को बांग्लादेश से लगते पश्चिम बंगाल के जिलों को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए। उन्होंने कहा हिंसा के चलते लोग अपने ही देश में शरणार्थी बन गए हैं।   
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम दौरे पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे कवर्धा विधानसभा के विभिन्न गांवों में आयोजित

विज्ञापन

कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह करीब 11 बजे डिप्टी सीएम ने कवर्धा में दो नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से कई विषयों पर चर्चा की।

पूजा कार्यक्रम में भाग लेते डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर जताया विरोध
पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल में हिंसा के संबंध में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा धिक्कार है ऐसी सरकार पर जिसके रहते हुए वहां के हिंदूओं को या किसी भी धर्म विशेष के लोगों को धर्म के आधार पर प्रताड़ना झेल कर विस्थापित होना पड़ रहा है या फिर कैंपों में रहना पड़ रहा है। लोगों को अपने ही देश-प्रदेश में शरणार्थी बनाया जा रहा है।

केंद्र सरकार से की अपील 
पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार धर्म के आधार पर हो रही इस प्रताड़ना को रोकने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल के जो जिले बांग्लादेश की सीमा से लगे हुए हैं।
ऐसे जिलों को केन्द्र सरकार को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए। वहीं, छत्तीसगढ़ के नक्सल विषय को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प पर बेहतर काम हो रहा है। लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं या फिर सरेंडर कर रहे हैं। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में 31 मार्च 2026 तक भारत को पूरी तरह से नक्सलवाद मुक्त करने का संकल्प लिया था।

सीजीपीएससी घोटाले में कई लोग जेल में बंद 
इसके अलावा सीजीपीएससी घोटाले को लेकर बयान देते डिप्टी सीएम ने कहा हमारी सरकार बनते ही हमने सीजीपीएससी में हुए गड़बड़ी की सीबीआई जांच करवाई है। घोटाले में संलिप्त कई लोग जेल में बंद है। 

 

कबीरधाम जिले में अग्निशमन वाहन बेहद जरूरी
जिले को तेल, गैस, बिजली या अन्य अति ज्वलनशील कारणों से उत्पन्न होने वाली आगजनी की घटनाओं से निपटने अत्याधुनिक फोम वेंडर सहित अधिक क्षमता वाली दो नई अग्निशमन वाहन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक फायर ब्रिगेड वाहन फोम वेंडर यूनिट है, जो जिले को पहली बार उपलब्ध हुई है। इसकी क्षमता 6000 लीटर है, जिसमे 500 लीटर फोम टैंक और 5500 लीटर पानी टैंक क्षमता है। इसी प्रकार दूसरी बड़ी फायर ब्रिगेड वाहन की क्षमता 6000 लीटर पानी की है। दोनों वाहन तकनीकी व अत्याधुनिक दृष्टि से लैस हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिला गन्ना उत्पादक क्षेत्र है, जहां गर्मी के मौसम में आग लगने की संभावनाएं बनी रहती हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन वाहनों के लिए 27 करोड़ स्वीकृत 
इस गंभीर विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने तत्परता से 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 20 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें से दो वाहन कबीरधाम जिले के लिए हैं। आग पर काबू पाने के लिए आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन का उपयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने एनडीआरएफ की टीम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि फायर फाइटिंग दल के कठिन परिश्रम से लोगों की जान-माल की सुरक्षा होती है। उन्होंने अग्निशमन के प्रत जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में इस दिशा में और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें