फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: पंचायत और निकाय चुनाव की कार्ययोजना को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Thu, 23 Jan 2025 04:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर बिगुल फूंका जा चुका है। इस चुनाव को लेकर जिला प्रशासन से लेकर सभी पार्टी तैयारी में जूट गई है। पंचायत चुनाव पार्टीगत नहीं होता, इसमें किसी भी पार्टी द्वारा अपने चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़े जाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर बिगुल फूंका जा चुका है। इस चुनाव को लेकर जिला प्रशासन से लेकर सभी पार्टी तैयारी में जूट गई है। पंचायत चुनाव पार्टीगत नहीं होता, इसमें किसी भी पार्टी द्वारा अपने चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़े जाएंगे। लेकिन, संबंधित राजनीतिक पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। इसी प्रकार निकाय (शहरी) क्षेत्र में पार्षद व अध्यक्ष पद के लिए पार्टी द्वारा अपने चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इसे लेकर जिले में कांग्रेस व भाजपा द्वारा प्रत्याशी का चयन करने बैठक का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


कबीरधाम में आयोजित आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव के कार्ययोजना तैयार की गई। बता दे कि कवर्धा व पंडरिया नगर पालिका व नगर पंचायत अंतर्गत बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पांडातराई, इंदौरी में भाजपा व कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। जिला पंचायत कबीरधाम के 14 सदस्य के लिए भी इन दोनों पार्टी द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन में निकाय क्षेत्र के लिए प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे। 

गौरतलब है कि बुधवार तक जिले के सात नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 5 व पार्षद पद के लिए 19पत्रों का विक्रय हुआ है। बुधवार तक एक भी नाम निर्देश पत्र जमा नहीं किया गया। पिपरिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन पत्र जबकि कवर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चार आवेदन पत्र विक्रय किए गए। इसी प्रकार, पार्षद पद के लिए पंडरिया नगर पालिका में दो, पांड़ातराई नगर पंचायत में एक, इंदौरी नगर पंचायत में एक, पिपरिया नगर पंचायत में दो और कवर्धा नगर पालिका में 13 आवेदन पत्रों का विक्रय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें