फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन, विकास कार्यों की दी सौगात

Sat, 19 Jul 2025 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज 19 जुलाई रविवार को डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा का जन्मदिन है। इस मौके पर वे आज पूरे दिनभर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौर पर है। वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर अपना जन्मदिन मना रहे है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 19 जुलाई रविवार को डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा का जन्मदिन है। इस मौके पर वे आज पूरे दिनभर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौर पर है। वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर अपना जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन की शुरुआत कवर्धा के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। प्रातः काल मंदिर पहुंचकर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, जनता की खुशहाली और राज्य में शांति, विकास की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद डिप्टी सीएम ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं और नागरिकों से भेंट कर बड़े बुजुर्गो आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने विधायक कार्यालय पहुंचकर वहां पूजा हवन किया। 

विज्ञापन


इसके बाद नगर पालिका कवर्धा द्वारा वीर सावरकर भवन कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वॉकिंग ट्रेक निर्माण का भूमिपूजन किया। पीएम आवास योजना के 131 लाभान्वित हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक का वितरण व स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पालिका के 23 कर्मचारियों का सम्मान किया। जिले के 10 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान की। ग्राम पांवरजली निवासी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी हरिहर सिंह राजपूत को तलवारबाजी खेल अभ्यास के लिए एक लाख 52 हजार रुपए की लागत से विशेष खेल किट प्रदान की। 

जन्मदिवस के मौके पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सभी लोगों का आत्मीय स्वागत किया। आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह स्नेह, विश्वास व आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं जीवनभर जनसेवा को समर्पित रहूंगा। आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। इसके अतिरिक्त कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण, फल वितरण और स्वल्पाहार जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधि भी आयोजित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें