फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बोले- विकास को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

Sat, 21 Dec 2024 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शनिवार को कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने नगर पंचायत बोड़ला में 2.56 करोड़ रुपए की लागत से 39 निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार को कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने नगर पंचायत बोड़ला में 2.56 करोड़ रुपए की लागत से 39 निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इनमें 15वें वित्त आयोग के तहत 1.07 करोड़ रुपए के सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य तथा अधोसंरचना मद से 1.49 करोड़ रुपये  की लागत वाले विकास कार्य शामिल है। 

विज्ञापन


शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्य का उद्देश्य न केवल जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों और नालियों को बेहतर बनाना है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना भी है। इन परियोजनाओं से न केवल जिले के यातायात और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिले। निकायों में विकास को बढ़ावा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। 

15वें वित्त आयोग व अधोसंरचना मद के तहत सीसी रोड और नाली निर्माण जैसे कार्य से कबीरधाम जिले के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ये केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि यह उनके जीवन को सरल, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य है कि कबीरधाम जिले को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किया जाए, जहां हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें