फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर डिप्टी सीएम, मितानिनों ने की मानदेय न मिलने की शिकायत

Fri, 29 Dec 2023 01:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम ने कलेक्टर को मानदेय संबधित समस्या का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में बिजली विस्तार मांग का निराकरण करने के लिए बिजली कंपनी को निवासपुर में शिविर लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के बोडला ब्लॉक के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहली दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ग्राम खारा और निवासपुर में स्वागत हुआ। वनांचल के युवाओं ने डिप्टी सीएम के काफिले के सामने मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली के साथ डिप्टी सीएम शर्मा ग्राम निवासपुर पहुंचे। इस दौरान मितानिनों ने पिछले चार माह का मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। 

 

डिप्टी सीएम ने कलेक्टर को मानदेय संबधित समस्या का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में बिजली विस्तार मांग का निराकरण करने के लिए बिजली कंपनी को निवासपुर में शिविर लाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम निवासपुर में मंच निर्माण के लिए चार लाख रुपये की घोषणा की।

विज्ञापन

 

किसानों की मांग पर निवासपुर में आने वाले साल में धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पर निवासपुर में हैंडपम्प खनन करने निर्देश दिए। सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें