कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर पुलिस ने चरवाहा पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जेल भेजा गया है। कुकदूर थाना प्रभारी टीआई आशीष कंसारी ने बताया कि प्रार्थी राजा रब्बारी, निवासी वरसामेड़ी, थाना अंजार, जिला कच्छ (गुजरात) वर्तमान निवास ग्राम झूमर, थाना कुकदूर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने शिकायत में बताया कि वह अपने साथी की भेड़ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लौट रहा था। तभी ग्राम छुईया-तेलियापानी मार्ग पर बाइक सवार चार व्यक्ति ने उस पर डंडे से हमला किया। विरोध करने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी, डंडा व तबल से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने आए लक्ष्मण रब्बारी के साथ भी मारपीट की गई। इन लोगों को बुरी तरह से मारपीट किया, जिससे स्थिति गंभीर बन गई थी। इन्हे कुकदूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5), 109(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने रोहित यादव पिता संतोष यादव उम्र 25, विष्णु यादव पिता संतोष यादव उम्र 28, राजेश बैगा पिता महकू बैगा उम्र 24, संतोष यादव पिता रामप्रसाद यादव सभी निवासी ग्राम छुईया/गाड़ादेही अजवाईनबाह, थाना कुकदूर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में में प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें 24जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।