फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : सरकारी आदिवासी हॉस्टल के बच्चे पी रहे बीड़ी, वीडियो वायरल, अब होगी जांच

Sun, 30 Nov 2025 01:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी के आदिवासी बालक हॉस्टल का एक गंभीर वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में बच्चे बीड़ी पीते दिखाई दे रहे है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी के आदिवासी बालक हॉस्टल का एक गंभीर वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में बच्चे बीड़ी पीते दिखाई दे रहे है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शुरूआती जांच में यह वीडियो सहीं पाई गई है। बताया जा रहा है कि यहां के हॉस्टल अधीक्षक अवकाश पर थे। इस दौरान बच्चे खुलेआम परिसर में टेबल लगाकर बीड़ी पी रहे थे। इस हॉस्टल में सभी बच्चे आदिवासी व बैगा समुदाय से है।  

विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, हॉस्टल अधीक्षक मोती लाल का कहना है कि यह वीडियो चपरासी ने बनाया है। ये काम पर नहीं आता है व अवकाश के दिनों का भी वेतन मांगता है। मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो बनाया है। इस संबंध में मैने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें