फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : व्यापमं के PWD परीक्षा में नकल, एनएसयूआई ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 15 Jul 2025 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज मंगलवार को एनएसयूआई कबीरधाम द्वारा कवर्धा में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है। जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ने बताया कि बिलासपुर में व्यापमं के PWD परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मंगलवार को एनएसयूआई कबीरधाम द्वारा कवर्धा में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है। जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ने बताया कि बिलासपुर में व्यापमं के PWD परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। PWD सब-इंजीनियर परीक्षा ने प्रदेश की परीक्षा प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। जब-जब भाजपा सरकार आती है, धांधली व भ्रष्टाचार साथ लाती है। पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह परीक्षा हॉल में कोई और परीक्षा देने पहुंचा था। 

विज्ञापन


शितेष चन्द्रवंशी ने कहा कि भाजपा की रीती-नीति रही है कि शिक्षा का स्तर गिराकर अपनों को भ्रष्टाचारी रूप से लाभ पहुंचना है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले में भी शिक्षा विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। एनएसयूआई के लगातार प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला हुआ है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। जिले के नए शिक्षा अधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग किया जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, प्रदेश सचिव युका आकाश केशरवानी, जिला महासचिव राहुल सिन्हा, दामोदर चन्द्रवंशी, जलेश्वर यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें