फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: कवर्धा में फिर मचा बवाल, प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों किया विरोध

Sun, 18 May 2025 03:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज रविवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज के पास प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कार्यक्रम चलाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। जिस घर में यह काम चल रहा था, वहां विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज के पास प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कार्यक्रम चलाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। जिस घर में यह काम चल रहा था, वहां विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इससे पुलिस सकते में आ गई। 

विज्ञापन


आनन-फानन में मौके पर पुलिस बल समेत जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए थे। इस दौरान यहां से फादर समेत कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां पर कोई चर्च नहीं है। इसके बाद भी प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुलाकर उनकी इलाज के नाम पर धर्मांतरण किया जा रहा है। इस संबंध में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रहीं है। जिस घर में प्रार्थना सभा चल रहा था, उसे ताला लगा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें