फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दो साल पहले हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिनांक 7 अप्रैल 2023 को ग्राम झुरगीदादर और ग्राम बरपानी के बीच खैरवार पहाड़ी के पगडंडी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़े-गले अवस्था में शव मिलने से जुड़ा था। बाद में शव की शिनाख्त ग्राम शंभुपीपर निवासी सुंदर सिंह धुर्वे के रूप में की गई थी, जो दिनांक 3 अप्रैल 2023 को अपने दामाद के घर ग्राम बरपानी के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 

विज्ञापन


मामला पुराना व सनसनीखेज होने से जांच जारी थी। थाना तरेगांव के निरीक्षक संग्राम सिंह धुर्वे ने बताया कि विवेचना के दौरान पीएम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या का अपराध साबित होने पर धारा 302 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई। 

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर ग्राम बरपानी निवासी सुक्कल सिंह परते पिता पनकु परते (उम्र 56 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी व मृतक के अवैध संबंध का संदेह था, जिसके कारण उसने सुनसान स्थान देखकर टंगिया व चाकू से वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वारदात के बाद चाकू को जंगल के नाले में फेंक दिया था, जबकि टंगिया को घर लाकर छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर ली, जबकि चाकू की खोजबीन के दौरान नाले में बाढ़ आने व घटना को दो वर्ष बीत जाने के कारण बरामद नहीं हो सका।  मामले में आरोपी सुक्कल सिंह परते को आज 8 फरवरी शनिवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें