कबीरधाम जिले में खाना नहीं देने से नाराज एक बेटे ने अपने ही मां-बाप की पिटाई कर दी। इस मारपीट से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी किया। मामला कबीरधाम जिले के पुलिस चौकी बाजार चारभाठा क्षेत्र के ग्राम गोछिया का है। एएसआई संतोष ठाकुर ने बताया कि सात दिसंबर को आरोपी मुकेश उम्र 38 ने खाना नहीं देने से भड़क उठा व अपनी 55 वर्षीय मां निर्मला बाई पर बांस के डंडे से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
इससे निर्मला के सिर पर गंभीर चोट आई। पिता त्रिलोचन बीच-बचाव करने गए तो आरोपी ने उन पर भी हमला किया। इससे सिर व बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। आरोपी की पतासाजी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी मुकेश उईके को ग्राम भाटकुंडेरा व धरमगढ़ गांव के बीच खेत में को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आज सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।