फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: कवर्धा में एसीबी का छापा, एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए अकाउंटेंट के घर पर दी दबिश

Sun, 01 Dec 2024 03:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने एक अकाउंटेंट के घर छापा मारा है। दरअसल, 12 सितंबर 2024को एसीबी की टीम ने कबीरधाम जिले के बोड़ला जनपद पंचायत में पदस्थ अकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था।
विज्ञापन
एसीबी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को कवर्धा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने एक अकाउंटेंट के घर छापा मारा है। दरअसल, 12 सितंबर 2024को एसीबी की टीम ने कबीरधाम जिले के बोड़ला जनपद पंचायत में पदस्थ अकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद आरोपी अकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की भी जांच की जा रही थी। इसी कड़ी में आज आरोपी के कवर्धा स्थित घर पर छापामार कर आय के संबंध में जानकारी व दस्तावेज खंगाले जा रहे है। एसीबी की टीम में 7 सदस्य शामिल है। 

विज्ञापन


निरीक्षक स्तर के अधिकारी घर में छानबीन में जुटे हुए हैं। आनंद विहार स्थित मकान के अलावा एसीबी की टीम ने उनके दो अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा है। बता दे कि 12 सितंबर को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने के बाद नरेंद्र राउतकर को 13 सितंबर को एसीबी ने अदालत में पेश कर जेल भेजा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। रंगे हाथों गिरफ्तार करने के अलावा आय से अधिक संपत्ति की आशंका पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जांच में जुटी हुई है। 

यह था पूरा मामला 
पीड़ित मोती बैगा, ग्राम कुकरापानी, तहसील बोड़ला ने एसीबी रायपुर कार्यालय में शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी ग्राम पंचायत कुकरापानी की सरपंच है। शासन द्वारा उनके ग्राम पंचायत को आंगनबाड़ी भवन कार्य के लिए 11.69 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। धनराशि का आहरण जनपद पंचायत बोड़ला कार्यालय से होना था। लगभग 5.84 लाख रुपए ग्राम पंचायत को जारी भी कर दिए गए थे। लेकिन, जनपद कार्यालय के अकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर द्वारा अगली किश्त जारी करने के एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने 12 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा 17 सितंबर को आरोपी को कलेक्टर ने सस्पेंड भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें