फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के आतंक पर बैन: कोटेदार ने गांव वालों के काटे एक किलो चावल, जांच करने पहुंचे अधिकारी; सामने आया दूसरा सच

Fri, 30 Jun 2023 04:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़

सार

कबीरधाम जिले में सरकारी राशन की दुकान में ग्रामीणों को एक-एक किलो चावल कम मिल रहे थे। जिसकी शिकायत जांच अधिकारियों को की गई। लेकिन मौके पर अजीबोगरीब मामला सामने आया।
विज्ञापन
बंदर के आतंक से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के ग्राम इंदौरी में सरकारी राशन दुकान में चावल वितरण को लेकर अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, इस गांव में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इस कारण यहां के किसानों को नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने फसल की रखवाली के लिए रखवार (शिकारी) रखे हुए है। इस रखवार के लिए चावल दिए जाने राशन दुकान में सभी राशनकार्ड हितग्राही के एक-एक किलो चावल काटा जा रहा है। 

विज्ञापन

इस पूरे मामले की शिकायत मिलने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान में लिया। कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच के लिए कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी और खाद्य विभाग टीम को जांच के लिए गांव भेजा। जांच के दौरान ग्रामवासी उपस्थित थे। उनसे पूछताछ की गई। एसडीएम पीसी कोरी ने बताया कि सरकारी राशन की दुकान में किसी भी तरह की अनियमितता, राशन की अफरातफरी नहीं हुई है। उनके द्वारा पात्रतानुसार सभी हितग्राहियों को राशन वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा आपसी सहमति से मवेशियों, बंदरो से खेतों की सुरक्षा के लिए स्थानीय व्यवस्था के अनुसार, काम पर लगाए गए रखवार को चावल दान कर रहें है, जिसे रोका गया। 
विज्ञापन

टीम ने ग्रामवासियों को बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त राशन, खाद्यान्न पोषण युक्त होता है, जिसे घर के खाद्य के लिए ही उपयोग में लाए। टीम द्वारा ग्रामवासियों को समझाइश दी गई कि रखवार को दान में देने के लिए जो भी स्थानीय व्यवस्था हो ग्रामीण अपने घर स्तर पर ही करें। इस प्रकार का कार्य भविष्य में न हो इसके लिए ग्राम पंचायत इंदौरी और शासकीय उचित मूल्य की दुकान इंदौरी को पत्र के माध्यम से आदेशित किया गया। शासकीय उचित मूल्य की दुकान इंदौरी में दुकान में संलग्न कुल राशनकार्ड 1 हजार 932 होने के कारण कलेक्टर ने उक्त दुकान को पृथक कर इंदौरी में दो दुकान आवंटित करने के लिए खाद्य अधिकारी को आदेश दिया। जांच के दौरान जिला खाद्य अधिकारी अरूण कुमार मेश्राम, खाद्य निरीक्षक आकाश भूतड़ा, हिमांशु केशरवानी द्वारा दुकान की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें