फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : नाबालिग को बहलाकर जीता उसका विश्वास, फिर किया दुष्कर्म, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग से संबंधित गंभीर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला महिला थाना कवर्धा का है।  टीआई भुनेश्वरी राठौर ने बताया कि आरोपी जगत बांधे को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग से संबंधित गंभीर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला महिला थाना कवर्धा का है।  टीआई भुनेश्वरी राठौर ने बताया कि आरोपी जगत बांधे को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नाबालिग पीड़िता द्वारा महिला थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि आरोपी जगत बांधे ने बहला-फुसलाकर उसका विश्वास जीता और लंबे समय तक मानसिक तथा शारीरिक शोषण करता रहा। 

विज्ञापन


प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना में पॉक्सो एक्ट 4(2),6 व बीएनएस 115(2), 137(2), 296, 64(2)(m), 65(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता और गवाह के कथन, चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध पाया गया,जिसके बाद आरोपी जगत बांधे उम्र 22 को आज शनिवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है व आवश्यक साक्ष्य संकलन के लिए न्यायिक अभिरक्षा की मांग की गई है। कबीरधाम पुलिस महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें