फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दो करोड़ रुपये कीमत के 190 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा चालक

Tue, 09 Sep 2025 09:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

वाहन व बरामद चांदी को थाना परिसर लाकर विधिवत तौल व जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में ज्वैलरी संचालक द्वारा चांदी का कुल वजन लगभग 190 किलोग्राम बताया गया है।
विज्ञापन
चांदी की तौल करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले की सहसपुर लोहारा पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत के 190 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। इन जब्त आभूषण के दस्तावेज पेश करने में चालक नाकाम रहा है। ऐसे में पुलिस की पूछताछ जारी है। मिली जानकारी अनुसार एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पाइंट) के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए गए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंदन जैन निवासी दुर्ग बताया।

विज्ञापन


साथ ही कहा कि वह जेके ज्वैलर्स, गांधी चौक, दुर्ग का संचालक है। गाड़ी दुर्ग से कवर्धा आने की बात कही, लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन व बरामद चांदी को थाना परिसर लाकर विधिवत तौल व जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में ज्वैलरी संचालक द्वारा चांदी का कुल वजन लगभग 190 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें